CET 12th 2026 Batch - Hindi Chapter 0: वर्ण विचार
नमस्कार विद्यार्थियों! इस पोस्ट में हमने हमारे CET 12th 2026 कोर्स के अंतर्गत YouTube पर ली गई Hindi Chapter 0 : वर्ण विचार की लाइव क्लास का सम्पूर्ण स्टडी मटीरियल प्रदान किया है। यहाँ आप इस अध्याय का सम्पूर्ण वीडियो देख सकते हैं, क्लास नोट्स (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं, त्वरित रिवीजन पढ़ सकते हैं और अपनी तैयारी को परखने के लिए क्विज़ हल कर सकते हैं।
📺 लाइव क्लास वीडियो
📂 क्लास नोट्स (PDF Downloads)
Class PDF (Before Class)
बिना एनोटेशन/बिना लिखावट के ओरिजिनल नोट्स
Download Blank PDF
Class PDF (After Class)
शिक्षक की लिखावट और एनोटेशन के साथ
Download Annotated PDF📖 वर्ण विचार - संक्षिप्त रिवीजन (Revision Notes)
1. वर्ण एवं भाषा:
- भाषा: भाष् धातु से निर्मित, विचार विनिमय का साधन।
- वर्ण: भाषा की सबसे छोटी दृश्य एवं अविभाज्य इकाई। मूल वर्ण = 44 (11 स्वर + 33 व्यंजन)।
2. स्वर (11):
- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ। कुल मात्राएँ = 10 (अ की कोई मात्रा नहीं होती)।
- जीभ के आधार पर: अग्र (इ, ई, ऋ, ए, ऐ), मध्य (अ - उदासीन), पश्च (आ, उ, ऊ, ओ, औ)।
3. व्यंजन का वर्गीकरण (33):
- स्पर्श व्यंजन (25): क-वर्ग से प-वर्ग।
- अन्तःस्थ (4): य, र, ल, व।
- ऊष्म (4): श, ष, स, ह।
- उत्क्षिप्त व्यंजन: ड़, ढ।
4. श्वास वायु एवं कम्पन के आधार पर:
- अल्पप्राण: वर्गों के 1, 3, 5वें वर्ण + अन्तःस्थ (य, र, ल, व) + सभी स्वर।
- महाप्राण: वर्गों के 2, 4वें वर्ण + ऊष्म (श, ष, स, ह)।
- अघोष: वर्गों के 1, 2रे वर्ण + श, ष, स।
- सघोष/घोष: वर्गों के 3, 4, 5वें वर्ण + य, र, ल, व, ह + सभी स्वर।
📝 अभ्यास प्रश्न (Practice Quiz)
Comments & Discussion
No comments yet. Leave a comment below!
Leave a Reply